पूरे विश्व में फैला हुआ था आयुर्वेद : डॉ. रघुराम भट्ट
Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में किया जा रहा है शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम आगरा। डॉ.

-डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में किया जा रहा है शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ में चल रहे ज्ञान कुंभ में चिकित्सा और संगीत पर हुई। भारतीय ज्ञान प्रणाली के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विचारों और अनुप्रयोगों की प्राचीन अंतर्दृष्टि विषय पर सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
शिक्षक उन्नयन कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को दो सत्रों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वर संगीत विभाग एवं बनारस ज्ञान घराने से जुड़े प्रो. शारदा वेलणकर ने भारतीय शास्त्रीय संगीत का विज्ञान विशेष तौर पर बनारस ज्ञान घराने की विरासत विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. शारदा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न स्वरूपों जैसे कि ध्रुपद-धनार, ढुमरी, गजरा, चैती आदि पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में एनसीआईएसएम के अध्यक्ष डॉ. रघुराम भट्ट ने वेद और वेदांग विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ. भट्ट ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का ऐतिहासिक वर्णन करते हुए कहा कि यह पूरे विश्व में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि रस धातु में आरबीसी, डब्लूबीसी के कार्य करने को समझायसा। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वल्लभवेदांताचार्य भूषण जी महाराज ने वेदों में ज्ञान-विज्ञान की यथार्थता के बारे में समझाया। साथ ही वेदों में वर्णित टाइम मशीन पर भी चर्चा की। समन्वयक डॉ. नीलम यादव, सह-समन्वयक डॉ. गौरव गौतम, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, डॉ. सत्यम पांडेय, डॉ. आलोक और प्रेम कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।