बिना सत्संग जीवन सफल नहीं होता
Agra News - जवाहर नगर आश्रम में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों की भीड़ जुटी। कथावाचक आचार्य सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान की शरण में जाने से सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। हवन यज्ञ...

जवाहर नगर आश्रम में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सोमवार को भक्तों की भीड़ पहुंची। कथा श्रवण कर भक्तों ने भजन-कीर्तन किए। कथावाचक आचार्य सल्दीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि जो भक्त भगवान की शरण में चला जाता है। उसके सभी कष्ट समाप्त हो जाता है। वहीं बंधनों से विरत होकर भगवान की भक्ति में लीन हो जाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर और मोहन की प्राप्ति का एक मात्र साधन है। मनुष्य को अपने कल्याण के लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। बिना सत्संग जीवन सफल नहीं होता है। सुबह कथास्थल पर याज्ञाचार्य ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। लोगों ने हवन में आहूति देकर सुख शांति की कामना की। डा. पवन माथुर, डा. हरिओम, सुरेश चंद्र साहू, राजू साहू, वंटू सविता, राधेश्याम सविता, रूद्रप्रताप सोलंकी, रिंकू माथुर, दीपक कुमार, प्रेम शंखवार, पिंटू, सुधीर, सिंटू दिवाकर, सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि भक्तगण मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।