Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra Development Authority Seals Illegal Constructions Amid Crackdown

विकास प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माण सील किए

Agra News - आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान के तहत दो निर्माणों को सील कर दिया। प्रमोद यादव और विनोद यादव ने बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण किया था। इसके अलावा, शाहगंज वार्ड में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 26 April 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
विकास प्राधिकरण ने दो अवैध निर्माण सील किए

शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को दो निर्माणों को सील कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक प्रमोद यादव और विनोद यादव खसरा संख्या 210, सिकन्दरा बहिस्ताबाद, बाईपुर रोड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण करा रहे थे। एडीए ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ। टीम ने निर्माण को सील कर दिया। इसी प्रकार शाहगंज वार्ड के अन्तर्गत विकास कुमार रूई की मंडी में रेलवे पुल अण्डरपास के पास स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर निर्माण कर रहे थे। इस निर्माण को भी सील किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें