Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Agra wedding bride fled after marriage reveals shocking gang of paid marriage agent

एक पहर चली शादी; दोपहर में फेरे, शाम में फरार; जब राज खुला तो पुलिस रह गई हैरान

  • आगरा में एक शादी एक पहर चली। दोपहर में मंदिर में शादी हुई और शाम में दुल्हन अपनी बहन के साथ ससुराल से फरार हो गई।

Ritesh Verma हिन्दुस्तान टीम, प्रमुख संवाददाता, आगराFri, 7 Feb 2025 10:26 AM
share Share
Follow Us on
एक पहर चली शादी; दोपहर में फेरे, शाम में फरार; जब राज खुला तो पुलिस रह गई हैरान

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक पहर चली शादी का ऐसा मामला सामने आया है कि राज खुलने पर पुलिस भी हैरान रह गई। ऐसे बिचौलिया का राज खुला जिसने पैसे लेकर शादी करवाई थी। पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ। बुधवार को हुई इस शादी में दोपहर में एक मंदिर में दूल्हा और दुल्हन ने फेरे लिए थे और शाम में बहन को बाहर तक छोड़ने गई दुल्हन उसके साथ ही ऑटो से फरार हो गई थी। पहले तो दूल्हे ने जेवर लेकर भाग जाने की बात की लेकिन जब दुल्हन थाने पहुंची तो कहानी पलट गई।

शादी के चंद घंटे बाद ऑटो में बैठकर भागी दुल्हन एत्मादुद्दौला थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह लुटेरी दुल्हन नहीं है। उसकी शादी बिचौलिया ने रुपयों के लालच में एक विकलांग से करा दी थी। जब उसे पता चला कि उसका पति विकलांग है तो वह घबरा गई और भाग निकली।

दूल्हे को कराया इंतजार, प्रेमी संग खेत पर भागी दुल्हन, सात फेरों से पहले कर डाला बड़ा कारनामा

जानकारी मिली कि सीता नगर निवासी सनी कुमार ने शादी के लिए मोहल्ले के युवक के माध्यम से फिरोजाबाद के एक युवक से संपर्क किया था। युवक ने उसे बताया था कि वह कानपुर की लड़की से शादी करा देगा। इसके एवज में उससे 35 हजार रुपये लिए। बुधवार को युवती बहनोई व बहन के साथ आगरा आई। बिचौलिया भी मौजूद था। रामबाग स्थित एक मंदिर में युवक-युवती ने एक दूसरे को देखा था। कुछ देर बाद मंदिर में ही शादी करा दी गई। शाम को दुल्हन अपनी बहन के साथ ऑटो में बैठकर भाग गई।

मैं तुम्हारी बच्चे की मां बनने वाली हूं...सुहागरात पर पता चला दुल्हन का सच

दुल्हन के फरार होते ही दूल्हे के घरवालों ने बिचौलिया और दुल्हन के जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दबाव बनाया तो दुल्हन गुरुवार को थाने पहुंची। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वो विधवा है और मूलत: बनारस की है। उसकी पहली शादी 3 साल पहले हुई थी। बाद में पति की मौत हो गई। मां विकलांग है। गरीब परिवार से है। पुलिस ने उसके जीजा भूपेंद्र को पकड़ा है। जीजा ने उसकी दूसरी शादी की बात किसी से की थी। वह भी दूसरी शादी को तैयार हो गई। लेकिन जब उसे पता चला कि लड़का विकलांग है तो वह घबरा गई और बहन के साथ ऑटो से चली गई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें