ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई लड़की से गैंगरेप, संचालिका ने बंद किया कमरा, युवकों ने की दरिंदगी
- राजधानी लखनऊ में ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई लड़की से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। रपुर थाने में शिकायत की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने संचालिका समेत चार को गिरफ्तार किया।

लखनऊ में सैरपुर क्षेत्र के पल्हारी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में ट्रेनिंग के लिए आई किशोरी से गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पति संग मिल कर किशोरी और उसके परिवार को पीटा। यह आरोप लगाते हुए सैरपुर थाने में शिकायत की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने संचालिका समेत चार को गिरफ्तार किया।
सैरपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी करीब तीन माह पूर्व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के लिए पल्हारी स्थित सेंटर पर गई थी। जिसका संचालक कविता करती है। आरोप है कि चार फरवरी को ट्रेनिंग के लिए पहुंचने पर कविता ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इस बीच मड़ियांव निवासी रेहाना और वजीरगंज जनतानगरी निवासी मो. इसरार पार्लर में आए। जिन्हें भी कविता ने कमरे में भेज दिया। पीड़ितों के साथ आरोपितों ने गैंगरेप किया। विरोध करने पर धमकाने लगे।

|#+|
किशोरी के परिवार को भी पीटा
गैगरेप पीड़िता ने ब्यूटी पार्लर जाना बंद कर दिया और मां को आपबीती बताई। बेटी संग हुई घिनौनी हरकत का पता चलने पर परिवार वाले कविता से शिकायत करने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंचे। जहां आरोपित कविता ने पति इश्तियाक के साथ मिल कर मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए पांच फरवरी को सैरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसओ सैरपुर मनोज कुमारी कोरी ने बताया कि पल्हरी निवासी कविता, उसके पति इश्तियाक, पलटन छावनी निवासी रेहान और जनता नगरी निवासी इसरार को गिरफ्तार किया गया है।
सेक्स रैकेट संचालन का शक
पीड़िता ने कविता पर सेक्स रैकेट संचालन का आरोप लगाया है। किशोरी के मुताबिक वह पहले ई-ऑटो चलाती थी। इस बीच कविता से मुलाकात हुई। आरोपित ने ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका सेक्स रैकेट भी चलाती है। एसओ मनोज कोरी के मुताबिक इस तथ्य की जांच की जाएगी।