उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सिपाही भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। कई चरणों में होने वाली इस परीक्षा के लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
NRRMS Recruitment 2025: बिहार और यूपी दोनों राज्यों के राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी में बंपर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां तीन साल के कॉन्ट्रेक्ट पर होंगी। कॉन्ट्रेक्ट आगे बढ़ाया भी जा सकेगा।
Bihar NRRMS Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, बिहार ने 7989 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 20 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
UP NRRMS Recruitment 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण मनोरंजन मिशन सोसाइटी, उत्तर प्रदेश ने 11335 पदों पर भर्ती निकाली है। वैकेंसी में कंप्यूटर असिस्टेंट, कॉर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, एमटीएस जैसे पद हैं। आवेदन 20 फरवरी 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
30 हजार से अधिक पदों की भर्तियां फंस गई हैं। कार्मिक विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि आयोगों और बोर्डों को भर्ती का प्रस्ताव ई-अधियाचन से भेजा जाएगा। प्रस्ताव भेजते समय सभी जरूरी जानकारियां दी जाएं, जिससे भर्तियों को लेकर कोई पेंच न फंसे। इसके बाद भी विभाग आधे-अधूरे प्रस्ताव आयोगों को भेज रहे हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 608 (सामान्य चयन) और 53 (विशेष चयन) पद भरे जाएंगे।
इजराइल में यूपी के कुशल श्रमिकों की भर्ती के बाद अब कई अन्य पदों पर भी युवाओं की मांग हो गई है। यही नहीं, इजराइल के साथ ही जापान और जर्मनी से भी मांग आ गई है। इसे देखते हुए सेवायोजना विभाग ने आवेदन मांगे हैं। पोर्टल के माध्यम से यह आवेदन किए जाएंगे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती में होने वाले विलंब की समस्या को दूर करने के लिए योगी सरकार नई पहल करने जा रही है। जल्द प्रदेश में मेडिकल भर्ती बोर्ड का गठन करने की तैयारी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती लोक सेवा आयोग की जगह इसी के जरिए होगी।
उम्मीदवारों को पंजीकरण के दौरान अपना आधार नंबर देना होगा। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना होगा। जन्मतिथि और पते जैसे विवरणों को आधार डेटाबेस के साथ क्रॉस चेक किया जाएगा।
प्रदेश के 171 राजकीय महाविद्यालयों में 14 साल से रिक्त लाइब्रेरियन के 110 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यूजीसी के बदले नियमों के अनुरूप असिस्टेंट प्रोफेसर (लाइब्रेरी) पदनाम के साथ नियमावली तैयार की जा रही है।