साईं मंदिर के पास लड़की के विवाद में दूसरे गुट के छात्रों ने उसपर बैट और लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पिटाई से उसके सिर समेत पूरे शरीर पर काफी जख्म हो गए थे। दोस्तों की सूचना पर परिजनों अरब को कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
आरोप है कि महिला बैंककर्मी के इंकार करने पर आरोपित ने महिला का हाथ पकड़ लिया। तभी हॉस्टल संचालक ने बाहर जाकर दरवाजा बंद कर दिया। अधिकारी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। किसी तरह उसने दरवाजा खटखटाया इसके बाद कमरे के बाहर निकल सकी।
पटना पुलिस ने एक होटल मालिक को अपहरण के पांच घंटे के अंदर खोज निकाला लेकिन किडनैपिंग में शामिल पांच अपराधियों के साथ-साथ होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। मामला हवाला और वसूली में विवाद का निकला।
पटना पुलिस ने चार दिन पहले एक प्राइवेट अस्पताल की संचालिका सुरभि राज की हत्या का सस्पेंस खत्म कर दिया है। मर्डर की साजिश में सुरभि के पति राकेश रौशन, देवर रमेश कुमार, अस्पताल की एक महिला स्टाफ समेत पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं।
फुल और हाफ एनकाउंटर के लिए देश भर में चर्चित उत्तर प्रदेश पुलिस का असर पड़ोस के बिहार में भी दिखने लगा है। साल 2025 के तीन महीने बीते भी नहीं हैं और मुठभेड़ में पांच क्रिमिनल मारे जा चुके हैं।
पटना में शनिवार को एक प्राइवेट अस्पताल की डायरेक्टर सुरभि राज की हत्या के बाद आईएमए ने डॉक्टरों को चेताया है कि झोलाछाप लोगों से दूर रहें नहीं तो कल को किसी कांड में फंसे तो एसोसिएशन मदद नहीं करेगा।
गोली चलता देख वहां मौजूद अन्य लड़कों ने भी किनारा थाम लिया। पुलिस अफरोज को एम्स ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फुलवारीशरीफ डीएसपी 1 सुशील कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में अफरोज को गोली मारी गई है। पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी घटना की जांच कर रही है।
डॉक्टरों ने जांघ, पेट और सीने में गोली लगने की पुष्टि की है। अपराधियों ने छह से सात राउंड गोलियां चलाई हैं। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया। आशंका है कि शूटर पहले से ही उनकी कार का पीछा कर रहे थे।
राजेश स्काउट और गाइड कैंपस में डेकोरेशन का काम करा रहा था। पिछले तीन-चार दिनों से वे यहां आ रहा था। कुछ लोगों ने पुलिस को यह बताया कि राजेश के साथ दो लोगों की बहस हुई। इसके बाद जैसे ही वह अपनी स्कूटी पर सवार हुआ, वैसे ही अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी।
घटनास्थल पर पहुंचे पटना सिटी डीएसपी-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि संतोष का आपराधिक इतिहास रहा है। वह कई मामलों में आरोपित था। प्रथम दृष्टया लगता है कि पुरानी अदावत में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।