मोकामा गोलीकांड के आरोपी मोनू के घर पर इश्तेहार चिपकाने के दौरान उसकी बहन नेहा कुमारी और परिजनों ने जमकर विरोध किया। आरोप है कि इश्तेहार छीनकर फाड़ने की भी कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद महिला कांस्टेबल ने मोनू की बहन नेहा को पकड़कर हटा दिया।
मोकामा से मुंगेर के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे के निर्माण को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस हाइवे के बनने से बक्सर से मिर्जा चौकी तक का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही नई दिल्ली से बिहार होकर झारखंड, पश्चिम बंगाल तक की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
मोकामा पुलिस ने चार दिनों में ऑटो लूटकांड का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी 30 जनवरी को हथियार के बल पर ऑटो लूटकर भाग गए थे। गिरफ्तार अपराधियों में कन्हैया कुमार, रुपेश...
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मोकामा गैंगवार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह हमारा काम नहीं है, उन लोगों यानी विपक्ष का काम है। हम ये काम नहीं करते हैं।
मोकामा गैंगवार में जेल भेजे गए पूर्व विधायक अनंत सिंह का केस बाढ़ कोर्ट से पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत में ट्रांसफर हो गया है। वहीं, गोलीबारी के मामले में सोनू-मोनू के खिलाफ पंचमहला थाने में एक और एफआईआर दर्ज हुई है।
Anant Singh Surrender: मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शुक्रवार दोपहर में पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। गोलीबारी के मामले में पुलिस सोनू सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मोकामा में बाहुबली पूर्व एमएलए अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए शूटआउट के बाद एक बार फिर फायरिंग हुई है। शुक्रवार सुबह मुकेश सिंह के घर पर कई राउंड गोलीबारी की गई। आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है।
मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार को अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। इसमें पंचमहला पुलिस थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पूर्व विधायक अनंत सिंह पर पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की का भी आरोप है।
मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
सोनू और मोनू दोनों भाई हैं और उनके पिता पटना हाई कोर्ट में वकालत करते हैं। दोनों भाई एक लोकल गैंग चलाते हैं और ईंट भट्टे का कारोबार करते हैं। दोनों जलालपुर गांव के रहने वाले हैं और अपराधी हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं।