Cyclone Dana: चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच के तटों को पार करेगा। इस दौरान हवा की स्पीड 100-110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।
बिहार से मॉनसून की रवानगी हो गई है। इस सीजन मानसून की बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सामान्य तौर पर 992.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 798.3 मिमी ही वर्षा हुई।
Rain Alert: पूर्वी यूपी के इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
IMD Rainfall Alert, Weather Update: पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल में बहुत भारी बारिश हुई।
Rain Alert, Weather Forecast: उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में पांच से सात सितंबर को बहुत भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा, यूपी में भी बारिश का अलर्ट है।
मानसून की सक्रियता से अगले तीन दिनों में कई जिलों में भारी बारिश संभावित है। आज भी प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में मॉनसून एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। मंगलवार को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। जिसमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई और बांका जिले शामिल हैं। वहीं पटना में हुई थोड़ी देर की बारिश से लोगों को राहत मिली है।
IMD Rainfall Alert: पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ की लाइन अब बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, रांची से होकर गुजर रही है।
बिहार में एक बार फिर से मॉनसून जोर पकड़ेगा। और 20 अगस्त से कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इस बार अगस्त में अबतक सामान्य से 27 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।
IMD Rainfall Alert: पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।