बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुंबई में पांचवें टी20 मैच में अंग्रेजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होंने इंग्लैंड के सामने महज 37 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया था। उन्होंने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरी सबसे शतक जमाया। हालांकि, वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने के मामले में टॉप-5 की लिस्ट में फिसड्डी हैं।
रोहित शर्मा लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध टी20 मैच में 35 गेंदो में सेंचुरी पूरी की थी। वह सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले वाले भारतीय प्लेयर हैं। रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर ने भी 35 गेंदों में सैकड़ा ठोका है। उन्होंने 2027 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा किया था।
नेपाल के बैटिंग ऑलराउंडर कुशल मल्ला तीसरे पायदान पर हैं। कुशल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 34 गेंदों में शतक बनाया था। उन्होंने मैच में 50 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए थे, जिसमें 8 चौके और 12 सिक्स शामिल हैं।
जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में सैकड़ा बनाने का कमाल किया था। वहीं, नामिबिया के जान निकोल लोफ्टी-ईटन भी 33 गेंदों में शतक मार चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा 2024 में नेपाल के सामने किया था।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड साहिल चौहान के नाम दर्ज है। उन्होंने एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ 33 गेंदो में शतक कंप्लीट कर लिया था। साहिल ने 2024 में एस्टोनिया वर्सेस साइप्रस मैच में 41 गेंदों में नाबाद 144 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 6 चौके और 18 छक्के निकले थे।