जल्द ही शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि देव गुरु की राशि में गोचर करेंगे। शनि देव सभी ग्रहों के मुकाबले सबसे धीमी गति में गोचर करते हैं। शनि का राशि परिवर्तन पॉजिटिव व नेगेटिव दोनों तरह के प्रभाव साथ लेकर आता है।
इस वक्त शनि देव कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। 2023 में शनि ने कुंभ में प्रवेश किया था। मार्च के महीने में शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
शनि के गोचर करने से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती व ढैया का प्रभाव खत्म होगा तो कुछ पर शुरू भी होगा। शनि के मीन राशि में विराजमान होने पर 3 राशियों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है।
दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव मार्च 29, 2025 के दिन शनिवार को लगभग रात 11:01 बजे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। फिर शनि पूरे साल गुरु की मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे।
कर्क राशि वालों के लिए शनि का मीन गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आने वाले साल में आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।
2025 का शनि का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके मिल सकते हैं। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए।
शनि का गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।