This Actress Was Called Rekha Sautan Eloped To Get Married Fans Tore Her Clothes In Public इस एक्ट्रेस को कहा जाता था रेखा की सौतन, शादी के लिए भाग गईं घर से, पब्लिक ने फाड़ दिए थे कपड़े…
Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस एक्ट्रेस को कहा जाता था रेखा की सौतन, शादी के लिए भाग गईं घर से, पब्लिक ने फाड़ दिए थे कपड़े…

इस एक्ट्रेस को कहा जाता था रेखा की सौतन, शादी के लिए भाग गईं घर से, पब्लिक ने फाड़ दिए थे कपड़े…

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें रेखा की सौतन कहा जाता था। दोनों को एक ही एक्टर से प्यार हो गया था और दोनों उसी से शादी करना चाहते थे, लेकिन फिर जानें किसने एक्टर को अपना पति बनाया।

Sushmeeta SemwalWed, 18 June 2025 06:43 PM
1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस

रेखा को कई बार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बीच थर्ड व्हील कहा जाता था। लेकिन एक एक्ट्रेस हैं जिन्हें रेखा की सौतन कहा जाता था और उनका अमिताभ बच्चन से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों एक्ट्रेस एक एक्टर को प्यार करती थीं।

2/8

बिंदिया गोस्वामी

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वह 70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उनकी चेहरे की मासूमियत और बड़ी आंखें सबका दिल जीत लेती थीं। यहां बात हो रही है एक्ट्रेस बिंदिया की।

3/8

रेखा, बिंदिया का प्यार विनोद

रेखा और बिंदिया जिस एक्टर को प्यार करती थीं वो थे विनोद मेहरा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिदिंया ने खुद रेखा को सौतन बताया था क्योंकि दोनों ही विनोद मेहरा को बतौर पार्टनर चाहते थे।

4/8

विनोद से हुआ प्यार

बिंदिया ने कई एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में उनका दिल विनोद मेहरा पर आ गया था।

5/8

विनोद से शादी की, लेकिन चली नहीं

हालांकि बिंदिया ने फिर विनोद मेहरा से शादी कर ली थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी चली नहीं। बिंदिया और विनोद के रिश्ते में दरार आने लगी थी और फिर दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का सोचा।

6/8

जे पी दत्ता से की शादी

विनोद के बाद बिंदिया का दिल जे पी दत्ता पर आ गया। जे पी से शादी करने के लिए बिंदिया घर से भाग गई थीं क्योंकि एक्ट्रेस के परिवार वाले उनके रिश्ते से खुश नहीं थे।

7/8

जब किसी ने फाड़ दी थी बिंदिया की ड्रेस

बिंदिया की लाइफ का एक और किस्सा है जो काफी सुर्खियों में रहा था। बिंदिया ने खुद बताया था कि एक बार वह एक फिल्म के प्रीमियर में वेलवेट गाउन पहनकर गई थीं, लेकिन किसी ने उनका गाउन खींचा और ड्रेस फट गई।

8/8

कभी नहीं भूली इसे

बिंदिया ने बताया था कि इससे उनकी पूरी बैक दिखने लगी थी और वह इतना घबरा गई थीं कि कभी उस किस्से को नहीं भूल पाईं।