Hindi NewsगैलरीमनोरंजनIMDb पर करीना कपूर की इन 10 फिल्मों को मिली हाई रेटिंग, नंबर 5 वाली चीन में हुई थी हिट

IMDb पर करीना कपूर की इन 10 फिल्मों को मिली हाई रेटिंग, नंबर 5 वाली चीन में हुई थी हिट

  • करीना की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। यही नहीं उन्हें IMDb पर भी बेहतरीन रेटिंग मिली है।

Priti KushwahaSat, 8 Feb 2025 03:30 PM
1/11

IMDb पर करीना की इन 10 फिल्मों को मिली हाई रेटिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करीना की कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। यही नहीं उन्हें IMDb पर भी बेहतरीन रेटिंग मिली है। आज हम आपको करीना की 10 बेस्ट आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/11

उड़ता पंजाब

साल 2016 में रिलीज हुई उड़ता पंजाब में करीना कपूर, शाहिद कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। इसे IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है।

3/11

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान में करीना कपूर और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। इसे IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है।

4/11

ओमकारा

इसमें करीना कपूर, अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय जैसे कई बड़े कलाकार थे। IMDb पर इसे 8.0 रेटिंग मिली है।

5/11

जब वी मेट

इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसे IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

6/11

3 इडियट्स

करीना कपूर की यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधव और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। इस फिल्म चीन में भी दर्शकों को खूब प्यार मिला था और ये वहां पर हिट रही थी। इसे IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।

7/11

कभी खुशी कभी गम

इस फिल्म में करीना के साथ शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और काजोल मुख्य भूमिका में थे। इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

8/11

अंग्रेजी मीडियम

इस फिल्म में इरफान खान के साथ करीना न स्क्रीन शेयर किया था। इनके अलावा मूवी में दीपक डोबरियाल और राधिका मदान भी अहम किरदार में थे। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

9/11

युवा

ल 2004 में आई युवा में करीना कपूर के साथ अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, विवेक ओबेरॉय, रानी मुखर्जी, ईशा देओल और सोनू सूद जैसे कलाकार थे। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।

10/11

हलचल

हलचल करीना कपूर की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों से एक है। इसमें उनके अलावा अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अमरीश पुरी, शक्ति कपूर और अरशद वारसी जैसे कलाकार थे। इसे IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।

11/11

तलाश

साल 2012 में आई इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।