Chatt Pooja Celebration Bojpuri Actors Wishes Fans on Ospicious Day Shares Unseen Photos छठ पूजा पर भोजपुरी सितारों ने फैंस को दीं शुभकामनाएं, शेयर कीं पूजा के दौरान की तस्वीरें
Hindi Newsफोटोमनोरंजनछठ पूजा पर भोजपुरी सितारों ने फैंस को दीं शुभकामनाएं, शेयर कीं पूजा के दौरान की तस्वीरें

छठ पूजा पर भोजपुरी सितारों ने फैंस को दीं शुभकामनाएं, शेयर कीं पूजा के दौरान की तस्वीरें

भोजपुरी सितारों ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में स्टार्स पूजा करते या पूजा के लिए तैयार होकर जाते नजर आ रहे...

Puneet ParasharMon, 31 Oct 2022 02:40 PM
1/8

पिछले कुछ दिनों से भोजपुरी सितारों में छठ पर्व की धूम देखने को मिली है। भोजपुरी सितारों ने सोशल मीडिया पर छठ सेलिब्रेट करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए स्टार्स ने अपने फैंस को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।

2/8

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने छठ पर्व पर तैयार होकर अपनी एक फोटो शेयर की जिसके साथ उन्होंने फैंस को भी शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने फोटो के कैप्शन में लिखा- सभी व्रतियों को पैर छूके नमन, सूर्य देव की कृपा आप सभी पर बने रखें।

3/8

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने पूजा सामग्री से सजे हुए सूप के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा- छठ भक्तीन के छठ पर्व के शुभकामना।

4/8

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपने फैंस को फोटो शेयर करते हुए छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। आम्रपाली दुबे ने लिखा- हैपी छठ पूजा एव्रीवन, सभी व्रतियों को पैर छूकर प्रणाम।

5/8

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक कविता शेयर करते हुए अपने फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा -सात घोड़ों के रथ पर सवार,सूर्य देव आएं आपके द्वार,किरणों से भरे आपका घर संसार।

6/8

छठ पर्व पर भोजपुरी सिनेमा कई सितारों ने अपने गाने सोशल मीडिया पर शेयर किए। कई स्टार्स ने अपने यहां पर ग्रांड इवेंट भी रखा जिसमें लोग शरीक हुए।

7/8

सुपरस्टार एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला ने भी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- सूर्य उपासना तथा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

8/8

एक्ट्रेस निशा दुबे ने पारंपरिक परिधान में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- आप सब के आस्था के महापर्व छठ पूजा के अनन्त शुभकामनाएं, जय छठी मैया।