यामाहा ने भारत में नई दमदार मोटरसाइकिल लॉन्च की है। यह मोटरसाइकिल यामाहा 2022 FZS-Fi है। नई FZS-Fi रेंज 2 वेरियंट- स्टैंडर्ड और Dlx-में उपलब्ध होगी। अपडेटेड मॉडल जनवरी के दूसरे हफ्ते से यामाहा के सभी अधिकृत डीलरशिप्स में उपलब्ध होंगे। (Photo-Yamaha)
यामाहा की यह बाइक कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है। स्टैंडर्ड मॉडल मैट रेड और मैट ब्लू इन 2 कलर ऑप्शंस में आई है। वहीं, यामाहा FZS-Fi Dlx वेरियंट मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक डीप रेड और सॉलिड ग्रे कलर ऑप्शन में आई है। (Photo-Yamaha)
यामाहा 2022 FZS-Fi के बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये है। वहीं, इसके Dlx वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,900 रुपये है। (Photo-Yamaha)
बाइक के दोनों ही वेरियंट्स में BS-6 कंप्लायंट 149cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो कि 7,250rpm पर 12.2 bhp का पीक पावर और 5,500 rpm पर 13.3Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। (Photo-Yamaha)
बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक और दोनों व्हील्स पर सिंगल डिस्क दिए गए हैं। (Photo-Yamaha)
अगर दोनों बाइक्स में दिए गए स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो इनमें LED टेललाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक, मल्टी-फंक्शन LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED हेडलाइट, लोअर इंजन गार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा, Dlx वेरियंट में LED फ्लैशर्स दिए गए हैं। (Photo-Yamaha)
साथ ही, Dlx वेरियंट में अलग-अलग ग्राफिक्स, कलर्ड एलॉय व्हील्स और ड्यूल-टोन सीट दी गई है। ड्यूल टोन सीट केवल मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक डीप रेड कलर में उपलब्ध है। (Photo-Yamaha)