Vastu Tips kya ghar me devi devtaon ki photo wala calender lagana chahiye वास्तु: क्या घर में देवी-देवताओं की फोटो वाला कैलेंडर लगाना चाहिए?
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु: क्या घर में देवी-देवताओं की फोटो वाला कैलेंडर लगाना चाहिए?

वास्तु: क्या घर में देवी-देवताओं की फोटो वाला कैलेंडर लगाना चाहिए?

ज्यादातर हिंदू घरों में देवी-देवताओं वाले कैलेंडर को लगा हुआ देखा होगा। ज्योतिष और वास्तु में इसका महत्व बताया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैलेंडर तारीख, दिन और वार बताता है, जो ग्रहों के आधीन हैं। लेकिन क्या घर में देवी-देवताओं के फोटो वाले कैंलेंडर लगाने चाहिए या नहीं? 

Dheeraj PalSat, 7 June 2025 10:30 AM
1/7

सकारात्मक ऊर्जा

घर में देवी-देवताओं की लगी तस्वीरों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। उनके दर्शन मात्र से मन में शांति और श्रद्धा का भाव उत्पन्न होता है, जो पूरे घर के वातावरण को शुद्ध करता है।

2/7

नियम

ऐसे में ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में देवी-देवताओं की फोटो वाला कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। इसे लगाते वक्त वास्तु के कुछ नियमों और दिशाओं का ध्यान रखना होगा।

3/7

पूर्व दिशा में लगाएं

घर में देवी-देवताओं की फोटो वाले कैलेंडर पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ मानी जाती है क्योंकि यह सूर्योदय की दिशा है और नई शुरुआत व सफलता का प्रतीक है।

4/7

उत्तर दिशा

इसके अलावा उत्तर दिशा कुबेर देवता की दिशा मानी जाती है, जो धन के देवता हैं। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से घर में धन-संपदा का आगमन होता है।

5/7

पूजा घर

भगवान की फोटो वाले कैलेंडर पूजा घर में लगाना सबसे उचित माना जाता है। लेकिन बेडरूम में देवी-देवताओं की तस्वीरें या कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।

6/7

दक्षिण दिशा में नहीं

इसके अलावा घर की दक्षिण दिशा में कैलेंडर या देवी-देवताओं की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसे ठहराव और हानि की दिशा माना जाता है। दरवाजे के ठीक आगे या पीछे कैलेंडर लगाने से बचें।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।