धार्मिक मान्यतानुसार कभी भी किसी को भूलकर भी झाड़ू दान में नहीं देना चाहिए। झाड़ू में मां लक्ष्मी का निवास होता है। ऐसे में इसका दान करने से आपके घर में कभी भी लक्ष्मी नहीं टिकता है।
यदि आप किसी को फटे ग्रंथ और फटी हुई किताबें दान करते हैं तो आपका भाग्य खराब हो सकता है, इसलिए कभी भी फेट ग्रंथ, फटी किताबें दान करने से बचें।
उपयोग किया हुआ तेल यानी जला हुआ तेल किसी को भी कभी भी दान में न दें। इससे आपका जीवन कष्टमय होने वाला है। इसे बहुत ज्यादा अशुभ माना जाता है।
इसे भी दान में नहीं देना चाहिए। मान्यतानुसार यदि आप किसी को भी अपने घर के स्टील के बर्तन दान में देते हैं तो इससे सुख समृद्धि नष्ट होती है।
कई बार लोग फ्रिज में रखा बासी खाना गरीबों को खाने के लिए दे देते हैं। ऐसा करने से बचें। बासी भोजन दान करेंगे तो घर में दुख-दर्द बढ़ेगा।
यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।