Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणFeng Shui Tips: फेंगशुई के इन 5 उपायों से घर में आती है सुख-समृद्धि, बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी

Feng Shui Tips: फेंगशुई के इन 5 उपायों से घर में आती है सुख-समृद्धि, बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी

  • Feng Shui Tips For Money: फेंगशुई के अनुसार,  घर पर कुछ चीजों को करने से पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होती है और घर में आर्थिक संपन्नता आती है। जानें फेंगशुई के उपाय-

Saumya TiwariThu, 20 March 2025 11:46 AM
1/6

सुख-समृद्धि के लिए फेंगशुई उपाय

फेंगशुई को चीनी वास्तु शास्त्र कहा जाता है। मान्यता है कि फेंगशुई उपायों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नेगेटिविटी दूर होती है। कहते हैं कि इन उपायों को करने से जीवन में न केवल पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है बल्कि सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। जानें फेंगशुई के अनुसार, पॉजिटिव एनर्जी पाने व सुख-समृद्धि के लिए क्या करना चाहिए।

2/6

बेकार का सामान कर दें बाहर

कई बार घर में बेकार का सामान फैला रहता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में बिखरा पड़ा व बेकार का सामान नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। फेंगशुई के अनुसार, सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में सिर्फ जरूरत का सामान रखना चाहिए।

3/6

इंडोर पौधे

फेंगशुई के अनुसार, घर में इंडोर पौधे लगाना अत्यंत लाभकारी होता है। मान्यता है कि ये पौधे घर पर पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं और धन को आकर्षित करते हैं।

4/6

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई के अनुसार, जीवन में सुख-समृद्धि व शांति पाने के लिए घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि मूर्ति को उस जगह पर रखें जहां पर घर के अंदर प्रवेश करने वाले व्यक्ति की नजर पड़े।

5/6

धातु का कछुआ

फेंगशुई के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि व संपन्नता के लिए धातु का कछुआ रखना चाहिए। धन में वृद्धि के लिए धातु का कछुआ लेकर उसे पानी भरे जार में उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

6/6

चीनी सिक्के

जीवन में आर्थिक खुशहाली के लिए धन रखने के स्थान पर चीनी सिक्के रखने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संचय में वृद्धि होती है और खर्च में रुकावट होती है।