Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Woman found dead in locked room in Ghaziabad

गाजियाबाद में बंद कमरे मिली महिला की लाश, दूसरी शादी कर इमरान के साथ रह रही थी

गाजियाबाद में एक महिला की लाश बंद कमरे में मिली। लाश कंबल में लिपटा था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। कृष्णा देवी नाम की महिला अपने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर इमरान के साथ रही थी। घटना के बाद से इमरान फरार बताया जा रहा है।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, गाजियाबादFri, 25 April 2025 10:52 PM
share Share
Follow Us on
गाजियाबाद में बंद कमरे मिली महिला की लाश, दूसरी शादी कर इमरान के साथ रह रही थी

गाजियाबाद में एक महिला की लाश बंद कमरे में मिली। लाश कंबल में लिपटा था और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। कृष्णा देवी नाम की महिला अपने पति की मौत के बाद दूसरी शादी कर इमरान के साथ रही थी। घटना के बाद से इमरान फरार बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि गाजियाबाद के एक गांव में एक घर के बंद कमरे में 40 साल की एक महिला मरी पाई गई। उन्होंने बताया कि इलायचीपुर गांव में एक घर से दुर्गंध आने की सूचना पड़ोसियों से मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़ा। पहली मंजिल पर महिला की लाश बरामद हुई।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि लाश कंबल में लिपटा हुआ पाया गया और कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान कृष्णा देवी के रूप में हुई है। वह पिछले ढाई साल से इमरान नाम के एक व्यक्ति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने बताया कि पहले पति की मौत के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में रहती थी।

पुलिस के अनुसार, उसने दूसरी शादी कर ली थी और अपने परिवार से दूरी बनाकर इमरान के साथ रहने लगी थी। एसीपी गौतम ने बताया कि कृष्णा देवी को आखिरी बार 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने जिंदा देखा था। घटनास्थल पर उसका मोबाइल फोन नहीं मिला। बताया जा रहा है कि यह घर दिल्ली निवासी बरकत शाह का है। पुलिस ने दिल्ली में रहने वाले उसके परिवार और तीन बच्चों को इसकी सूचना दे दी है।

पुलिस ने बताया कि घर में रहने वाले इमरान और उसके चाचा फिलहाल फरार हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसीपी गौतम ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने महिला के सामान से 14 अक्टूबर 2022 का एक पत्र भी बरामद किया। इसमें हर्ष विहार थाने के एसएचओ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया गया था कि उसके बड़े बेटे द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें