Hindi Newsएनसीआर न्यूज़What did Seema Haider appeal to CM Yogi and PM Modi after the Pahalgam attack

बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं; सीमा हैदर ने योगी-मोदी से क्या गुहार लगाई?

सीम हैदर के देश छोड़कर वापस जाने की आवाज सोशल मीडिया पर भी तेज होने लगी है। इस बीच सीमा हैदर ने कहा कि मैं बेटी पाकिस्तान की थी मगर बहू भारत की हूं। जानिए सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से क्या गुहार लगाई?

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 25 April 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं; सीमा हैदर ने योगी-मोदी से क्या गुहार लगाई?

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इन हत्याओं के बाद से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी नागिरकों के लिए भारत से वापस जाने का आदेश जारी किया है। इसके बाद से सीमा हैदर के भारत में बने रहने पर भी सवाल उठने लगे हैं। सीम हैदर के देश छोड़कर वापस जाने की आवाज सोशल मीडिया पर भी तेज होने लगी है। इस बीच सीमा हैदर ने कहा कि मैं बेटी पाकिस्तान की थी मगर बहू भारत की हूं। जानिए सीमा हैदर ने पीएम मोदी और सीएम योगी से क्या गुहार लगाई?

सीमा हैदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती हूं। मैं योगी जी और मोदी जी से यही गुहार लगाना चाहती हूं कि मैं इनकी शरण में हूं। मैं इनकी अमानत हूं। बेटी पाकिस्तान की थी, बहू भारत की हूं। मुझे यहां रहने दिया जाए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट पर यूजर ने अलग-अलग तरह के कमेंट किए हैं। कुछ लोग सीमा के समर्थन में भी दिखे। सुनीता नामक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये भारत में रह सकती है। पहला इसने धर्म बदला दूसरा इसने शादी की है। दि मिनाक्षी मल्होत्रा नामक यूजर ने विनती करते हुए लिखा कि सीमा को बिल्कुल मत भेजना, प्लीज। हालांकि ज्यादातर लोगों ने उसे भारत छोड़कर चले जाने के कमेंट किए।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश, सीमा हैदर का क्या होगा?

मानसी नामक यूजर ने लिखा कि तुम जैसे के लिए हमारे भारत में कोई जगह नहीं है। तो वहीं देव नामक यूजर ने तंज कसते हुए फिल्मी स्टाइल मारते हुए लिखा- पहली फुरसत में निकल। धर्मेंद्र तोमर नामक यूजर ने लिखा कि मोदी जी और योगी जी से हमारी विनती है कि इसको पाकिस्तान भेजो वरना हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे और अनशन करेंगे। कई कमेंट में गालियां और गंदे शब्द भी प्रयोग किए गए थे।

सीमा हैदर फिलहाल उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रहती है। हाल ही में सीमा सचिन के बच्चे की मां बनी है। सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई हुई है ना कि किसी वीजा के जरिए। सीमा अवैध तरीके से भारत में घुसी थी, इसलिए उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक अदालत से कोई फैसला नहीं आ जाता उसे भारत में ही रहना होगा।

ये भी पढ़ें:उसे मारने की धमकी दे रहे; पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर जाएगी PAK? क्या बोले वकील
अगला लेखऐप पर पढ़ें