Hindi Newsएनसीआर न्यूज़two men gang rape girls after calling to meet police get many girls obscene videos in their mobile

मैट्रिमोनियल साइट पर जान-पहचान, मिलने बुलाकर गैंगरेप; आरोपियों के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के वीडियो

दिल्ली के प्रीत विहार थाना इलाके में 10 युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई करते हुए हुए वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बीते दिसंबर में केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक कोई पीड़िता नहीं मिल पाई है।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हेमंत कुमार पांडेयSun, 23 Feb 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
मैट्रिमोनियल साइट पर जान-पहचान, मिलने बुलाकर गैंगरेप; आरोपियों के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के वीडियो

दिल्ली के प्रीत विहार थाना इलाके में 10 युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म और पिटाई करते हुए हुए वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बीते दिसंबर में केस दर्ज किया था, लेकिन अभी तक कोई पीड़िता नहीं मिल पाई है। प्रीत विहार पुलिस इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है। फैशन डिजाइर के साथ हुई वारदात की जांच में खुलासा हुआ पेशे से फैशन डिजाइनर 35 वर्षीय कल्पना (काल्पनिक नाम) का वर्ष 2017 में तलाक हो गया था। उसने दोबारा विवाह के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराया, जहां उसका संपर्क दीपक से हुआ।

दीपक अक्सर उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन वह मना कर देती थी। 13 दिसंबर 2022 को जिद करने पर वह दीपक के साथ कार में बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि कुछ दूर जाने पर दीपक का एक दोस्त भी कार में बैठ गया। आरोपी पिस्टल के बल पर उसे पलवल-बागपत रोड पर ले गए और दोनों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरे शख्स ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी पीड़िता का सिर फोड़कर अर्ध नग्न हालत में सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए।

पीड़िता ने किसी तरह से ट्रक चालक की मदद से पुलिस को सूचना दी थी। प्रीत विहार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपहरण, लूट और सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर दीपक और मेहराज खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के फोन को फोरेंसिक लैब में भेजा तो घटना का खुलासा हुआ। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वीडियो में दिखाई दे रही हैं। पीड़ित युवतियां दिल्ली के बाहर की भी हो सकती हैं।

गुहार लगाती दिखाई दे रहीं युवतियां

बीते साल एफएसएल ने आरोपियों के मोबाइल से मिला डाटा पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के मोबाइल में तीन फोल्डर बने हुए थे। इसमें कुल 12 वीडियो मिले। इन वीडियो में निर्वस्त्र हालत में युवतियां खून से लथपथ दिखाई दे रही थीं। वीडियो में दीपक और मेहराज दुष्कर्म करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवतियां दुष्कर्म के बाद पिटाई न करने की गुहार लगाती दिखाई दे रही हैं। इस नए तथ्य की जानकारी मिलने पर कोर्ट ने पुलिस को नई एफआईआर दर्ज कर पीड़ित युवतियों की तलाश करने के आदेश दिए हैं।

मैट्रिमोनियल साइट से फंसाने की आशंका

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया आशंका है कि दोनों आरोपी मैट्रोमोनियल साइट से तलाक शुदा युवतियों को फंसाते थे। टीम पीड़ित युवतियों की तलाश में जुटी है। जरूरत पड़ने पर क्राइम ब्रांच को भी मामला ट्रांस्फर किया जा सकता है।

पुलिस ने कोई भी पीड़िता नहीं खोजी

जांच अधिकारी की लापरवाही भी सामने आ रही है। जांच अधिकारी ने अभी तक सभी वीडियो को अपने कब्जे में नहीं लिया है। वहीं, आरोपियों ने युवतियों के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया है। वीडियो बनाने वाले स्थानों की तलाश भी नहीं की गई है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें