Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Rekha Gupta mother in law reaction on her daughter-in-law became new CM of Delhi

बहू के दिल्ली की CM बनने पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता की सास, पड़ोसन ने कही यह बात

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने से उनके परिवार के लोग बेहद प्रसन्न हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 06:56 AM
share Share
Follow Us on
बहू के दिल्ली की CM बनने पर क्या बोलीं रेखा गुप्ता की सास, पड़ोसन ने कही यह बात

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने से उनके परिवार के लोग बेहद प्रसन्न हैं। उनकी सास ने अपनी बहू की इस कामयाबी को पूरे परिवार के लिए गौरव और सम्मान की बात बताया है।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता के जरिये महिलाओं को साधने के लिए BJP ने दिल्ली में ‘बड़ी रेखा' खींची

रेखा गुप्ता के परिवार के लोग उनकी इस उपलब्धि और राजनीतिक सफर पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा, ''यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने हमारे पूरे परिवार - ससुराल और मायके दोनों को गौरव और सम्मान दिलाया है। पहली बार हमारे परिवार से कोई नेता बना है। वह पहली बार पार्षद चुनी गईं, फिर पहली बार विधायक बनीं और अब वह पहली बार मुख्यमंत्री बनने की राह पर हैं।''

वहीं, रेखा गुप्ता की एक पड़ोसी ने कहा, ''हम उम्मीद करते हैं कि वह दिल्ली को बहुत आगे लेकर जाएंगी। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी भी बहुत अच्छी तरह निभाई है।''

रेखा गुप्ता सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता संग ये 6 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ, कौन-कौन शामिल

बता दें कि, 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। रेखा गुप्ता दिल्ली की ऐसी तीसरी मुख्यमंत्री होंगी जिनका हरियाणा से नाता रहा है। रेखा हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली हैं।

लॉ ग्रेजुएट, डूसू अध्यक्ष और आरएसएस भी रहा जुड़ाव

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में हुआ और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की है। गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी जुड़ी रही हैं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

ये भी पढ़ें:कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष, परिवार में और कौन-कौन?
अगला लेखऐप पर पढ़ें