Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Rekha Gupta becomes the new CM of Delhi, What did she say on becoming the second Chief Minister of BJP?

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई सीएम; भाजपा की दूसरी मुख्यमंत्री बनने पर क्या कहा?

  • रेखा गुप्ता भाजपा की दूसरी महिला सीएम बनने जा रही हैं। भाजपा की पहली सीएम सुषमा स्वराज थीं। दिल्ली की चौथी सीएम बनने पर मीडिया के सामने रेखा गुप्ता ने क्या कहा…

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 08:36 PM
share Share
Follow Us on
रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई सीएम; भाजपा की दूसरी मुख्यमंत्री बनने पर क्या कहा?

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली की नई सीएम का ऐलान हो चुका है। रेखा गुप्ता भाजपा की दूसरी महिला सीएम बनने जा रही हैं। भाजपा की पहली सीएम सुषमा स्वराज थीं। सीएम बनने पर मीडिया के सामने रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सबके आर्शीवाद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं। जानिए उन्होंने और क्या कुछ कहा...

भाजपा की दूसरी मुख्यमंत्री बनने पर क्या कहा?

सीएम बनने पर रेखा गुप्ता ने सबसे पहले सबको बहुत-बहुत धन्यवाद कहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरे शीर्ष नेतृत्व का, आदरणीय मोदी जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, आदरणीय भाई वीरेंद्र सचदेवा जी का, हमारे पर्यवेक्षक आदरणीय रवि शंकर जी का, धनखड़ जी का और पूरी पार्टी के सभी कार्यर्कताओं को धन्यवाद देती हूं, जिनका आशीर्वाद आज मुझे यहां मिला।

रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं सभी विधायक साथियों का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने आज यहां समर्थन देकर मुझे ये बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं। आप सबके आर्शीवाद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल की गहराई से आभार व्यक्त करती हूं।

ये भी पढ़ें:रेखा गुप्ता दिल्ली की नई CM, राजधानी में चौथी महिला मुख्यमंत्री; 3 वजहों से मौका

दिल्ली की चौथी और भाजपा की दूसरी महिला सीएम

कल दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। इस तरह दिल्ली को कल चौथी महिला सीएम मिल जाएगी, वहीं भाजपा की दूसरी महिला सीएम होंगी। रेखा गुप्ता से पहले आतिशी मार्लेना(आप), शीला दीक्षित(कांग्रेस) और सुषमा स्वराज(भाजपा) दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं।

दो बार की हार के बाद दर्ज की जीत, फिर बनी सीएम

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने यहां से आप की बंदना कुमारी को 29595 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि इससे पहले के दो चुनावों में रेखा गुप्ता ने आप की बंदना कुमारी से करारी हार झेली थी। आपको बता दें कि रेखा गुप्ता छात्र राजनीति, एबीवीपी और आरएसएस से जुड़ी रही हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली CM का हुआ ऐलान: BJP की राह नहीं आसान; नई सरकार की 5 बड़ी चुनौतियां क्या?
ये भी पढ़ें:उम्मीद है सारे वादे पूरे करेंगीं; केजरीवाल ने दी दिल्ली की होने वाली CM को बधाई
ये भी पढ़ें:कौन हैं रेखा गुप्ता?, बीजेपी ने बनाया दिल्ली का CM; चौथी बार महिला को कमान
अगला लेखऐप पर पढ़ें