Patel Nagar Election Results 2025 Updates: पटेल नगर सीट पर बाजी हारी BJP, AAP के प्रवेश रत्न को मिली जीत
- Patel Nagar Election Results 2025 LIVE Updates: हालांकि, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप और दलितों की अनदेखी का आरोप लगा कर राज कुमार आनंद ने आप का साथ छोड़ दिया था। शुरू में वो बसपा में गए और फिर बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Patel Nagar Election Results 2025 LIVE Updates: दिल्ली के पटेल नगर निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प रहा। लेकिन आखिरकार बाजी आम आदमी पार्टी ने मार ली है। दिल्ली की पटेल नगर सीट पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार आनंद को 53463 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश रत्न को 57512 वोट मिले। राज कुमार आनंद इस सीट पर 4049 वोटों से हार गए। कांग्रेस की कृष्णा तीरथ इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही। कृष्णा तीऱथ को कुल 4653 वोट मिले।
वोटिंग से पहले इस सीट पर सभी दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए थे। इस सीट को लेकर खास बात यह है कि यहां बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए राज कुमार आनंद को टिकट दिया है तो आम आदमी पार्टी ने बीजेपी से आए प्रवेश रतन को मैदान में उतारा है। राज कुमार आनंद आम आदमी पार्टी से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वो अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
हालांकि, दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप और दलितों की अनदेखी का आरोप लगा कर राज कुमार आनंद ने आप का साथ छोड़ दिया था। शुरू में वो बसपा में गए और फिर बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कृष्णा तीरथ को मैदान में उतारा था। कृष्णा तीरथ कांग्रेस की पुरानी और दिग्गज नेता मानी जाती हैं। एक खास बात यह भी है कि इस सीट की सभी चार वार्डों पर आम आदमी पार्टी का ही कब्जा है।
Patel Nagar Seat LIVE 14:12 PM - पटेल नगर में 15 राउंड की गिनती पूरी
दिल्ली की पटेल नगर सीट पर बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार आनंद को 53463 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश रत्न को 57512 वोट मिले हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 13:32 PM - पटेल नगर सीट पर जारी है गिनती दिल्ली की पटेल नगर सीट पर वोटों की गिनती जारी है। 15 में से 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के राज कुमार आनंद अभी पीछे चल रहे हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 13:00 PM - दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्या बोले गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "दिल्ली की जनता नैरेटिव पर चल रही थी। झूठ का पुलिंदा खत्म हो गया है, लोगों को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। वादे सबने किए लेकिन लोगों को सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आने वाले दिनों में दिल्ली का विकास होगा... अरविंद केजरीवाल जुबानी जंग लड़ रहे थे..."
Patel Nagar Seat LIVE 12:27 PM - दिल्ली के नतीजों से बीजेपी गदगद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हम नतीजों से बहुत खुश हैं।"
Patel Nagar Seat LIVE 12:04 PM - कांटे की चल रही टक्कर
पटेल नगर में कांटे का मुकाबला चल रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश रत्न 7वें राउंड में बढ़त बनाए हुए हैं। प्रवेश रत्न को इस राउंड तक 28756 वोट मिले हैं। राज कुमार आनंद को 24785 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस तीसरे नंबर है।
Patel Nagar Seat LIVE 11:33 AM - पटेल नगर में AAP की बढ़त
पटेल नगर में कांटे की टक्कर चल रही है। 5वें राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रवेश रत्न ने बढ़त बना रखी है। प्रवेश रत्न को 20269 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के राज कुमार आनंद को 17655 वोट मिले हैं। कृष्णआ तीरथ को अब तक 1578 वोट मिले हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 11:13 AM - लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया - सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है... दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है... यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है..."
Patel Nagar Seat LIVE 10:51 AM -पटेल नगर में किसे कितना वोट
पटेल नगर विधानसभा सीट से प्रवेश रत्न को 3 राउंड की गिनती के बाद अब तक 11759 वोट मिले हैं। राज कुमार आनंद को अब तक 11200 वोट मिले हैं। कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को 1002 वोट मिले हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 10:39 AM - 70 सीटों के रुझान देखिए
चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 42 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 28 सीटों पर आगे है।
Patel Nagar Seat LIVE 10:12 AM - क्या कहते हैं चुनाव आयोग के आंकड़ें
चुनाव आयोग ने 68 सीटों के रुझानों को लेकर आधिकारिक आंकड़ें जारी किए हैं। इसके मुताबिक, बीजेपी 41 सीटों पर आगे है। वहीं आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे है।
Patel Nagar Seat LIVE 9:53 AM - राज कुमार आनंद आगे
पटेल नगर से राज कुमार आनंद 266 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी राज कुमार आनंद को 3790 वोट अब तक मिले हैं। वहीं आप प्रत्याशी प्रवेएश रत्न को अब तक 3524 वोट मिले हैं। कांग्रेस की कृष्णा तीरथ को अब तक 282 वोट मिले हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 9:21 AM - बीजेपी 36 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग ने 52 सीटों के रुझान जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने आधिकारिक आंकड़ें जारी कर बताया है कि बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 16 सीटों पर आगे हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 9:21 AM - बीजेपी 15 सीटों पर आगे
दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि अभी भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 4 सीटों पर आगे चल रही है। कुल 19 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 9:08 AM - शुरुआती रुझानों में आप पीछे
दिल्ली में सभी 70 सीटों के रुझान सामने आए हैं। आज तक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इन रुझानों मं बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, आतिशी और मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 8:53 AM - राज कुमार आनंद आगे
शुरुआती रुझानों में पटेल नगर सीट से बीजेपी के राज कुमार आनंद आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रवेश रतन पीछे चल रहे हैं।
Patel Nagar Seat LIVE 8:51 AM - शुरुआती आधिकारिक रुझानों के अनुसार, दिल्ली की कुल 70 सीटों में से भाजपा विश्वास नगर और शाहदरा विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।
Patel Nagar Seat LIVE 8:40 AM - 2020 में AAP ने मारी थी बाजी
साल 2015 में अरविंद केजरीवाल ने 70 में से 67 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की। इसके बाद साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप आदमी पार्टी ने फिर जबरदस्त जनादेश हासिल किया। आप को 70 में से कुल 62 सीटों पर जीत मिली है।
Patel Nagar Seat LIVE 8:24 AM - क्या बोलीं AAP प्रवक्ता
AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘हमें यकीन है कि लोगों ने विकास की राजनीति के लिए वोट दिया है... अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे... भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है और जनता ने उन्हें जवाब दिया है।’
Patel Nagar Seat LIVE 8:13 AM - पहले रुझान में BJP आगे
दिल्ली में मतों की गिनती जारी है। इस बीच पहले रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। चार सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी अभी 1 सीट पर आगे है।
Patel Nagar Seat LIVE 8:02 AM - वोटों की गिनती शुरू, आज आएगा रिजल्ट
दिल्ली में अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगा यह साफ हो जाएगा कि पटेल नगर जैसी अहम सीट पर इस बार कौन बाजी मारेगा। राज कुमार आनंद को इस सीट से जीत की उम्मीद है।
7:19 AM - Patel Nagar Election Results 2025 LIVE: 1998 में हारे थे मेवाराम आर्य
साल 1998 के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार मुकाबला हुआ था। इस बार भाजपा के मौजूदा विधायक मेवाराम आर्य को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस के रमाकांत गोस्वामी ने भाजपा उम्मीदवार मेवाराम आर्य को 5,594 वोट से हरा दिया था।
7:14 AM - Patel Nagar Election Results 2025 LIVE: पटेल नगर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस इलाके की एक पहचान यह भी है कि यहां सिविस सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कई कोचिंग संस्थान हैं। साल 2020 में जब राज कुमार आनंद आप में थे तब उन्होंने बीजेपी के प्रवेश रतन को पटखनी दी थी। इस बार दोनों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।