Hindi Newsएनसीआर न्यूज़non official staff working in delhi departments might lose their jobs after bjp govt take oath CS sought list

दिल्ली में नई सरकार का गठन होने के बाद हटाए जाएंगे नॉन ऑफिशियल स्टाफ! मुख्य सचिव ने सभी विभागों से मांगी लिस्ट

दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिल्ली के विभिन्न विभागों में काम करने वाले नॉन ऑफिशियल स्टाफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नई सरकार के गठन के बाद इन सभी पर गाज गिर सकती है।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 Feb 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में नई सरकार का गठन होने के बाद हटाए जाएंगे नॉन ऑफिशियल स्टाफ! मुख्य सचिव ने सभी विभागों से मांगी लिस्ट

दिल्ली में सरकार बदलते ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिल्ली के विभिन्न विभागों में काम करने वाले नॉन ऑफिशियल स्टाफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नई सरकार के गठन के बाद इन सभी पर गाज गिर सकती है। दिल्ली के मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार के मातहत आने वाले सभी विभागों को इस बाबत एक नोटिस जारी किया है कि उनके यहां जितने भी नॉन ऑफिशियल स्टाफ है उनकी लिस्ट बनाई जाए। उन्हें जल्द से जल्द इस लिस्ट को सौंपा जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें नौकरी से हटाया भी जा सकता है।

दरअसल केजरीवाल सरकार में अलग-अलग विभागों में कई तरह के नॉन ऑफिसियल स्टाफ की नियुक्ति हुई थी। इन्हीं नियुक्तियों को लेकर नोटिस जारी किया गया है। संभव है नई सरकार का गठन होते ही दिल्ली सरकार में कार्यरत इन लोगों पर गाज गिर सकती है और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन्हें नौकरी से हटाया भी जा सकता है। इस कदम से माना जा रहा है कि सरकार बनते ही भाजपा कई बड़े और सख्त फैसले ले सकती है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें