Hindi NewsNcr NewsNoida NewsWoman Accuses Neighbor of Rape in Dhanakpur Videos Threatened to be Viral

अश्लील विडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

दनकौर में एक महिला ने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायत की है कि आरोपी ने उसकी बाथरूम में अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर महिला ने अपने पति को इस बारे...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 26 April 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
अश्लील विडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पीड़ित का कहना है कि उसके पति ग्रेटर नोएडा में स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोप है कि करीब दो महीने पहले वह बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान पड़ोस के व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर पीड़ित ने शुक्रवार को अपने पति को मामले की जानकारी दी।पीड़ित के साथ उसके पति ने कोतवाली पहुंचकर इस संबंध में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें