Hindi NewsNcr NewsNoida NewsTragic Death of Truck Helper After Accident on Yamuna Expressway

हादसे में घायल परिचालक ने दम तोड़ा

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 दिन पहले हुए हादसे में घायल ट्रक के परिचालक अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रक चालक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अभिषेक को गंभीर हालत...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 14 April 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में घायल परिचालक ने दम तोड़ा

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर 10 दिन पहले हादसे में घायल हुए ट्रक के परिचालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। चालक ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। ट्रक चालक रक्षपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चार अप्रैल को ट्रक में सामान लेकर जा रहे थे। ट्रक में उनके साथ मैनपुरी का रहने वाला परिचालक अवशेष उर्फ अभिषेक भी था। यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक ट्रक की लाइट खराब हो गई। वह ट्रक खड़ा करके लाइट चेक करने लगे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने अभिषेक को कुचल दिया। ट्रक चालक ने पुलिस की मदद से अभिषेक को गंभीर हालत में जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रविवार की रात उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें