Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Haat Saris Mela Crowds Flock to Handicrafts from Bihar Jharkhand and Chhattisgarh

सरस आजीविका मेले में बिहार-झारखंड के उत्पाद खूब लुभा रहे

नोएडा हाट में सरस आजीविका मेला आयोजित हुआ, जहां बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर भारी भीड़ रही। महिलाओं ने हैंडलूम और हस्तशिल्प के उत्पादों की जमकर खरीदारी की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 23 Feb 2025 06:16 PM
share Share
Follow Us on
सरस आजीविका मेले में बिहार-झारखंड के उत्पाद खूब लुभा रहे

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में आयोजित सरस आजीविका मेले में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के स्टॉल पर ज्यादा भीड़ रही। इन स्टॉल पर रखे उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं। मेले में तीसरे दिन देशभर के विभिन्न राज्यों से आईं महिला हस्त शिल्पकारों ने अपने उत्पादों का पेश किए। नोएडा हाट में लगे इस मेले में 80 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए है, जहां हस्तशिल्प, हैंडलूम, जैविक उत्पाद, परंपरागत कला, मिट्टी के बर्तन, बांस से बनीं वस्तएं और घरेलू अपयोग की अनोखी चीजें उपलब्ध हैं। मेले में लकड़ी के सजावटी सामान, कपड़े, गहने और अन्य हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा तीसरे दिन रविवार को बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के स्टॉलों पर उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीददारी की। बिहार के सहायता समूह ने सूट, साड़ी, कुशन कवर, पिलो कवर और बेडशीट का स्टॉल लगाया है। इनके सभी उत्पाद सूती धागे से बने हैं। इसके अलावा ओडिशा की साड़ियां भी महिलाओं को लुभा रही है। यहां स्टॉल लागने वाले समूह की एक सदस्य मीणापारि ने बताया कि सभी उत्पाद हैंडलूम के हैं। इनमें ईका साड़ी महिलाओं की पहली पसंद है, जो देश में विभिन्न अभिनेत्रियां पहनती है। मेले में लोगों ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादों की भी जमकर खरीददारी की।

दर्शक ढोल-नंगाड़ों पर जमकर थिरके

मेले में हस्तशिल्प उत्पाद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आए दर्शकों को लुभा रहे हैं। यहां पर विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों के लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक कला मेले में आकर्षक का केंद्र बन गए हैं। वहीं, मेले में पारंपरिक ढोल और नगाड़े की थाप पर लोग नृत्य भी कर रहे है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह झूले भी लगाए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें