नोएडा के इस सेक्टर में सुबह-सुबह फटे दो बॉयलर,तेज धमाके में 19 कर्मचारी घायल
नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में सी 122 स्थित विंडसर कंपनी में आज सुबह दो स्टीम बॉयलर फट गए। धमाके के साथ कपड़े प्रेस करने वाली यह कंपनी में जब बॉयलर फटा तो कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे तक टूट गए। इससे कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है।

नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में सी 122 स्थित विंडसर कंपनी में आज सुबह दो स्टीम बॉयलर फट गए। धमाके के साथ कपड़े प्रेस करने वाली यह कंपनी में जब बॉयलर फटा तो कंपनी की बिल्डिंग में लगे शीशे तक टूट गए। इससे कुछ कर्मचारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है। जानकारी के अनुसार, कुल 19 कर्मचारियों को चोट आई है।
पुलिस ने बताया कि सभी घायल सामान्य स्थिति में है। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं है। मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। इस घटना में कोई भी व्यक्ति जला/झुलसा नहीं है,न ही आगजनी हुई है। बॉयलर फटने के कारणों का पता किया जा रहा है।
घायलों में सचिन उम्र 18 वर्ष, कुलदीप उम्र 21 वर्ष, रविकांत उम्र 25 वर्ष, आकाश उम्र 20 वर्ष, मोहित उम्र 19 वर्ष, आलम उम्र 29 वर्ष, प्रकाश उम्र 52 वर्ष, सीमा उम्र 42 वर्ष, पंकज उम्र 26 वर्ष, मनोज पासवान उम्र 35 वर्ष, सुनीता उम्र 40 वर्ष, आशा रानी उम्र 27 वर्ष, भूमि उम्र 19 वर्ष, कल्प सिंह उम्र 19 वर्ष, प्रमोद उम्र 38 वर्ष, रजनीश उम्र 18 वर्ष, लोकेश उम्र 19 वर्ष, सतेंद्र उम्र 35 वर्ष, पुष्पेंद्र उम्र 27 वर्ष, अतुल उम्र 30 वर्ष। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।