Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYashasvi Jaiswal Joins Mumbai Team for Ranji Trophy Semifinal Against Vidarbha

खेल : यशस्वी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई टीम में

यशस्वी जायसवाल को 17 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया है। मुंबई ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को हराया था। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रिजर्व में रखा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 13 Feb 2025 07:42 PM
share Share
Follow Us on
खेल : यशस्वी रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई टीम में

मुंबई, एजेंसी। भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को विदर्भ के खिलाफ 17 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया है। मुंबई ने कोलकाता में खेले गए क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 152 रन से हराया था। यशस्वी और शिवम दुबे को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है जो यात्रा नहीं करेंगे। यशस्वी को प्रारंभिक टीम में जगह मिली थी लेकिन अंतिम सूची में वह जगह नहीं पा सके। उन्होंने इस सत्र में एकमात्र रणजी मैच जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था जिसमें वह चार और 26 रन ही बना सके और मुंबई को अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें