Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsWoman Arrested in Golaghat for Controversial Comments on Pahalgam Terror Attack
राष्ट्र विरोधी टिप्पणी के आरोप में महिला गिरफ्तार
गोलाघाट जिले की एक महिला, दधीचि डिंपल उर्फ डिंपल बरुआ को पहलगाम आतंकी हमले पर विवादास्पद और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुवाहाटी से अपराध शाखा द्वारा हिरासत में लिया...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 10:00 PM

गोलाघाट (असम), एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में गोलाघाट जिले की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेन सिंह ने बताया कि असम के गोलाघाट जिले की दधीचि डिंपल उर्फ डिंपल बरुआ नाम की एक महिला को पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के लिए गुवाहाटी से अपराध शाखा ने हिरासत में लिया था। बाद में उसे गोलाघाट पुलिस को सौंप दिया गया। असम में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।