Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsViolence Erupts in Belagavi Over Language Dispute Bus Services Suspended Between Karnataka and Maharashtra

कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवा निलंबित

-मराठी नहीं बोलने पर कंडक्टर की पिटाई के बाकर्नाटक के बेलगावी में मराठी नहीं बोलने पर बस कंडक्टर की पिटाई के बाद शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है। कर्नाटक

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 25 Feb 2025 02:24 PM
share Share
Follow Us on
कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच बस सेवा निलंबित

बेलगावी, एजेंसी। कर्नाटक के बेलगावी में मराठी नहीं बोलने पर बस कंडक्टर की पिटाई के बाद शुरू हुआ बवाल थम नहीं रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं पूरी तरह निलंबित कर दी गई हैं।

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने सोमवार से महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी कर्नाटक के लिए अपनी बस सेवाएं बंद कर दी हैं। बेलगावी में व्याप्त तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

क्या है मामला

बेलगावी में भाषा को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर केएसआरटीसी बस को रोका और एक यात्री से मराठी में बात नहीं करने पर उसके कंडक्टर और चालक की पिटाई कर दी। एक नाबालिग लड़की (यात्री) ने भी शिकायत दर्ज कराई कि बस कंडक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। दोनों राज्यों की बसों को नुकसान पहुंचाया गया और बस चालकों पर हमले किए गए जिसके बाद मामला और अधिक गंभीर हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें