ट्रॉली पर बैठा बच्चा गिरकर पहिये के नीचे आया
नई दिल्ली में नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर 10 वर्षीय सचिन की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ स्वतंत्र नगर में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी ट्रैक्टर...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 Oct 2024 08:58 PM

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह ईंट से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर जा रहे 10 वर्षीय बच्चा नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। इससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में मारे गए बच्चे की पहचान सचिन के रूप में हुई है। वह अपनी मां के साथ स्वतंत्र नगर इलाके में रहता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।