लेखिका ने अपने बच्चे को पाने के लिए मस्क पर केस किया
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां होने का दावा करने वाली एशले सेंट क्लेयर ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है। न्यूयॉर्क की अदालत में बताया गया कि उनका पांच माह का बेटा एक बाल गृह में है। एशले...

वाशिंगटन, एजेंसी। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां होने का दावा करने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और लेखिका एशले सेंट क्लेयर फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पांच माह के बेटे की कस्टडी पाने के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, एशले सेंट क्लेयर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत में बताया कि उनका बच्चा शहर के एक बाल गृह में है और उसका नाम आरएससी है। 26 वर्षीय लेखिका का आरोप है, बच्चे का जन्म पिछले साल सितंबर में हुआ और एलन मस्क उसके पिता हैं। एशले सेंट क्लेयर ने कहा, बेटे के जन्म के समय मस्क वहां मौजूद नहीं थे और उनकी मस्क से अब तक केवल तीन बार मुलाकात हुई है। महिला का आरोप है कि बच्चे की देखभाल और पालन-पोषण में मस्क कोई भागीदारी नहीं निभा रहे हैं।
बता दें कि एशले सेंट क्लेयर सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना चेहरा हैं और अपनी लेखनी के लिए जानी जाती हैं। वह ‘एलिफेंट्स आर नॉट बर्ड्स पुस्तक की लेखिका हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एशले सेंट क्लेयर का दावा यदि सही है तो यह मस्क का 13वां बच्चा होगा। मस्क की तीन महिला पार्टनर से 12 संतानें हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।