Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTensions Rise as Pakistani Army Fires Unprovoked at LOC Indian Forces Respond

पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

श्रीनगर/नई दिल्ली में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 26 April 2025 07:10 PM
share Share
Follow Us on
पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया

श्रीनगर/नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार की रात भी बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम में हुए हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगातार दूसरी रात गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार रात को भी एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी और भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था।

एक सूत्र ने कहा, 25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा, सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें