मछुआरों को गिरफ्तारी से बचाने का स्थायी समाधान खोजे केंद्र : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र से एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन करने का आग्रह किया है...

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को चिंता जताई। उन्होंने इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए केंद्र से एक संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) का गठन करने का आग्रह किया।
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल ही में 32 मछुआरों की गिरफ्तारी के संदर्भ में स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा। पत्र में लिखा कि जेडब्ल्यूजी गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करे। ये मछुआरे 22 फरवरी को रामेश्वरम के बंदरगाह से मछली पकड़ने के लिए निकले थे। पत्र में लिखा है, हाल के दिनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ने की घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है। ऐसे मामलों का स्थायी समाधान खोजा जाना जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।