Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSuryakumar Yadav and Shivam Dubey Included in Mumbai s Ranji Trophy Squad for Quarterfinals

खेल : सूर्यकुमार और दुबे क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में

भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। मुंबई 8 फरवरी से हरियाणा के खिलाफ मुकाबला करेगा। टीम में हर्ष तन्ना...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 4 Feb 2025 03:55 PM
share Share
Follow Us on
खेल : सूर्यकुमार और दुबे क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम में

रणजी ट्रॉफी मुंबई, एजेंसी। भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे को रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। चैंपियन मुंबई सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आठ फरवरी से शुरू होने वाले मुकाबले में हरियाणा का सामना उसके घर रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। टीम ने हर्ष तन्ना के रूप में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। हर्ष ने चार लिस्ट ए मैच खेले हैं।

सूर्यकुमार और दुबे दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। सूर्यकुमार पिछले साल अक्तूबर में मुंबई की तरफ से महाराष्ट्र के खिलाफ रणजी मैच में खेले थे। वहीं दुबे जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच का हिस्सा थे। इसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी।

टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद, हार्दिक तामोरे, सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें