Shipping Agencies Warn Vessels to Avoid Iranian Waters Near Hormuz Strait Amid Tensions जहाजों को ईरान के जलक्षेत्र से दूरी बनाए रखने की सलाह, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsShipping Agencies Warn Vessels to Avoid Iranian Waters Near Hormuz Strait Amid Tensions

जहाजों को ईरान के जलक्षेत्र से दूरी बनाए रखने की सलाह

लंदन, एजेंसी। समुद्री एजेंसियों ने वाणिज्यिक जहाजों को ईरान के जलक्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दी है, जिससे व्यापार पर प्रतिबंध और वैश्विक तेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
जहाजों को ईरान के जलक्षेत्र से दूरी बनाए रखने की सलाह

लंदन, एजेंसी। समुद्री एजेंसियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास गुजर रहे वाणिज्यिक जहाज को ईरान के जलक्षेत्र से बचने की सलाह दी है। इजरायल के साथ संघर्ष के बीच ईरान पहले भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की धमकी दे चुका है। अगर ईरान इसे बंद करता है तो व्यापार पर प्रतिबंध लगने के साथ ही वैश्विक तेल की कीमतें भी प्रभावित हो सकती है। ग्रीक शिपिंग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ग्रीक झंडे वाले जहाज फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और ओमान की खाड़ी में ईरानी अधिकार क्षेत्र के पानी से दूर रहें। कतर एनर्जी ने टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर रहने और लोडिंग से एक दिन पहले ही खाड़ी में प्रवेश करने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।