Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSenior Civil Judge Former District Nazim and Lawyer Shot Dead in Pakistan

खैबर पख्तूनख्वा में वरिष्ठ सिविल जज, वकील और पूर्व नाजिम की हत्या

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक वरिष्ठ सिविल जज, एक पूर्व जिला नाजिम और एक वकील की हत्या कर दी गई। नौशेरा में अज्ञात व्यक्तियों ने जज और वकील को निशाना बनाकर गोलीबारी की। कोहाट...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 16 April 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
खैबर पख्तूनख्वा में वरिष्ठ सिविल जज, वकील और पूर्व नाजिम की हत्या

पेशावर, एजेंसियां। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को एक वरिष्ठ सिविल जज, एक पूर्व जिला नाजिम और एक वकील की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि नौशेरा में रशाकाई इंटरचेंज के पास अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की, जिसमें वरिष्ठ सिविल जज एडमिन मर्दन हयात और वकील खालिद खान की मौत हो गई। हमलावरों ने जज के वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि जज और उनके साथी पेशावर जा रहे थे। इस बीच, कोहाट जिले में पूर्व जिला नाजिम मलिक असद की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने असद के वाहन पर गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में उनके साथी घायल हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें