Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSEBI Introduces New Regulations for Enhanced Transparency and Public Consultation

नियम संशोधन प्रक्रिया अधिसूचित की

बाजार नियामक सेबी ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम बनाए हैं। सेबी (विनियमों को बनाने, संशोधन और समीक्षा करने की प्रक्रिया) विनियमन, 2025 को अधिसूचित किया गया है। सेबी अपनी वेबसाइट पर प्रस्ताव...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
नियम संशोधन प्रक्रिया अधिसूचित की

नई दिल्ली, एजेंसी। बाजार नियामक सेबी ने अधिक पारदर्शिता लाने के मकसद से नियम बनाने, सार्वजनिक परामर्श अनिवार्य करने और मानदंडों को संशोधित करने के लिए संबंधित पक्षों की भागीदारी के लिए एक नई प्रक्रिया का निर्धारण किया है। सेबी ने गजट में प्रकाशित अधिसूचना में सेबी (विनियमों को बनाने, संशोधन और समीक्षा करने की प्रक्रिया) विनियमन, 2025 को अधिसूचित किया है।

सेबी नियम बनाने के लिए, अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीति में सुझाए गए परिवर्तनों वाला प्रस्ताव प्रकाशित करेगा। सार्वजनिक टिप्पणियां प्राप्त करने के लिए आमतौर पर कम से कम 21 दिन दिए जाएंगे।

टिप्पणियों को अस्वीकारने का औचित्य सेबी की वेबसाइट पर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें