Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSara Chepng etich and Joshua Cheptegei Win TCS World 10K Bengaluru

खेल : युगांडा के सारा और जोशुआ बने चैंपियन

सारा चेलंगट और जोशुआ चेप्टेगी ने टीसीएस वर्ल्ड 10के दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में जीत हासिल की। युगांडा के इन धावकों ने पहली बार एक साथ खिताब जीते। भारतीय खिलाड़ियों में अभिषेक पाल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
खेल : युगांडा के सारा और जोशुआ बने चैंपियन

बेंगलुरु, एजेंसी।  सारा चेलंगट और जोशुआ चेप्टेगी रविवार को टीसीएस वर्ल्ड 10के (10 किलोमीटर) दौड़ में क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग में चैंपियन बने।  विश्व एथलेटिक्स के 'गोल्ड लेबल रोड रेस' के दोनों वर्गों में इस तरह युगांडा के धावकों का दबदबा रहा।  सारा और चेप्टेगी अपने देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने एक साथ खिताब जीते। भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में अभिषेक पाल जबकि महिलाओं में संजीवनी जाधव पहले स्थान पर रही।  इन दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में कोच्चि में फेडरेशन कप में देश के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के बाद यहां इस आयोजन में भाग लेकर असाधारण साहस दिखाया। सारा हालांकि 30 सेकंड से इस आयोजन का मीट रिकॉर्ड कायम करने से चूक गईं। इस 23 साल की खिलाड़ी ने 31.07 सेकंड का समय लिया। जोशुआ ने पुरुषों के वर्ग में दबदबा कायम करते हुए 27.53 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें