Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSanjay Raut Questions Anna Hazare s Silence on Corruption Amid Kejriwal s Loss in Delhi Elections

अन्ना केजरीवाल की हार से खुश, परंतु केंद्र पर आरोपों पर खामोश: राउत

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि अन्ना हजारे केजरीवाल की हार से खुश हैं, लेकिन उन्होंने केंद्र सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी साधी है। राउत ने हजारे की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 9 Feb 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
अन्ना केजरीवाल की हार से खुश, परंतु केंद्र पर आरोपों पर खामोश: राउत

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं। राउत ने केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर सवाल भी उठाए। संजय राउत ने कहा, जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा, महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। राउत ने दावा किया कि जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है।

मालूम हो कि भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में प्रमुख नाम नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें