Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRSS Leader Manmohan Vaidya Celebrates India s Cultural Diversity

भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश

मुंबई, एजेंसी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने कहा कि भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश है। उन्होंने बताया कि भारत की संस्कृति एक है, लेकिन उसका जश्न विविध है। वैद्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश

मुंबई, एजेंसी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य का कहना है कि भारत विविधता का जश्न मनाने वाला देश है।

एक कार्यक्रम में वैद्य ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न संस्कृति नहीं हैं, बल्कि एक ही संस्कृति है और उसका जश्न विविध है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में किसी को भी अलग नहीं करते और भारत विविधता का जश्न मनाता है।

संघ नेता ने कहा कि भारतीय तिरंगे पर बना चक्र वास्तव में धर्म चक्र है जो समाज के सभी पहलुओं को जोड़ने वाले मूलभूत सिद्धांत को दर्शाता है। तिरंगा, सुप्रीम कोर्ट, लोक सभा व राज्य सभा, सभी धर्म शब्द का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई कारण तो होगा। वैद्य ने कहा कि धर्म का मतलब पंथ या संप्रदाय से नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें