खेल : पंत हो सकते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हो सकते हैं। उन्हें पिछले साल 27 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। लखनऊ की पिछले सत्र...

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। उन्हें लखनऊ में पिछले साल हुई नीलामी में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आइ्रपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। यह उनकी आईपीएल में दूसरी टीम है। इससे पहले वह 2016 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े और 2021 में कप्तान बने थे। दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया था। पिछले तीन सत्र में लखनऊ की अगुआई केएल राहुल ने की थी। टीम शुरुआती दो सत्र में प्लेऑफ में पहुंची। हालांकि पिछले सत्र में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम सातवें स्थान पर रही। इसके बाद टीम ने राहुल को रिलीज कर दिया था। उन्हें दिल्ली ने 14 करोड़ में खरीदा है। लखनऊ ने पांच खिलाड़ियों निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान को रिटेन रखा था। दिसंबर 2022 में कार हादसे का शिकार होने चले पंत 2023 में लीग में नहीं खेले थे। उन्होंने पिछले साल वापसी की थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।