रिलायंस ने रूसी कंपनी के साथ सबसे बड़ा तेल सौदा किया
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूस की रोसनेफ्ट के साथ 10 वर्षीय कच्चे तेल का बड़ा सौदा किया है। रोसनेफ्ट प्रतिदिन 500,000 बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति करेगा, जिसका मूल्य 12-13 अरब डॉलर के बीच होगा। यह सौदा भारत...

नई दिल्ली, एजेंसी। अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट के साथ सबसे बड़ा कच्चे तेल का सौदा किया है। रोसनेफ्ट ने रिलायंस को लगभग 500,000 बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) कच्चे तेल की आपूर्ति करने पर सहमति व्यक्त की है। 10 वर्षीय यह समझौता वैश्विक आपूर्ति का 0.5 प्रतिशत है और मौजूदा कीमतों पर लगभग 12-13 अरब डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) से ज्यादा का होगा। बताया जा रहा है कि इस सौदे के तहत, रोसनेफ्ट हर महीने कच्चे तेल के 20-21 अफ्रामैक्स आकार के कार्गो (80,000 से 100,000 मीट्रिक टन) और ईंधन तेल के लगभग 100,000 टन के तीन कार्गो की आपूर्ति करेगी। ये आपूर्ति गुजरात के जामनगर में रिलायंस के रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स में होगी। इससे पहले रिलायंस ने रोसनेफ्ट के साथ हर महीने 30 लाख बैरल कच्चे तेल की खरीद का सौदा किया था।
इस मामले में रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि रूस वर्तमान में भारत को कच्चे तेल की सबसे बड़ी आपूर्ति करता है। हम अपनी रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति के लिए कई अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं, जिनमें रूस भी शामिल है, के साथ जुड़े रहते हैं। गौरतलब है कि भारत 2022 के बाद से रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।