Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNigeria Upsets New Zealand in Women s U19 T20 World Cup

खेल : क्रिकेट - नाइजीरिया की अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

नाइजीरिया की अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को हराया महिला टी-20 विश्व कप -नाइजीरिया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 20 Jan 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - नाइजीरिया की अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को हराया

नाइजीरिया की अंडर-19 टीम ने न्यूजीलैंड को हराया महिला टी-20 विश्व कप

-नाइजीरिया ने 13 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए

-आखिरी ओवर में नौ रन नहीं बना सकी न्यूजीलैंड की टीम

कुआलालंपुर, एजेंसी। जिस देश की सीनियर क्रिकेट टीम दो बार विश्व चैंपियन हो, उसी की जूनियर टीम को पदार्पण करने वाली छोटी सी टीम ने धूल चटा दी। पहली बार खेल रहे नाइजीरिया ने सोमवार को बड़ा उलटफेर करते हुए आईसीसी महिला अंडर 19 टी-20 विश्व कप के वर्षाबाधित मैच में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को रोमांचक मुकाबले में दो रन से हरा दिया।

एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दो विकेट से हराया जबकि अमेरिका ने जोहोर में हुए मैच में आयरलैंड को नौ विकेट से मात दी।

लिलियन ने दिलाई जीत : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण 13 ओवर के किए गए मैच में नाइजीरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 57 रन था। उसे आखिरी दो ओवरो में 17 रन और आखिरी ओवर में उसे नौ रन बनाने थे।

ऐसे में तेज गेंदबाज लिलियन उडेह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को केवल छह रन बनाने दिए और लक्ष्य से दो रन कम पर ही रोक दिया। उडेह (19) और कप्तान लकी पीटी (18) नाइजीरिया के लिए दोहरे अंक में पहुंचने वाली खिलाड़ी थीं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए अनिका टोड ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।

तेजी से किया विकास : नाइजीरिया की लड़कियों ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और पश्चिम अफ्रीका से क्रिकेट विश्व कप खेलने वाला यह पहला देश बना। इसके साथ ही अब ग्रुप सी के मैच में आईसीसी पूर्णकालिक सदस्य देश की टीम को भी हरा दिया। नाइजीरिया और समोआ के बीच शनिवार का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। नाइजीरिया में फुटबॉल और एथलेटिक्स लोकप्रिय खेल हैं। क्रिकेट उपमहाद्वीप के दक्षिणी देशों दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में ही खेला जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें