Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNeeraj Chopra Wins Pot Invitational Track Event in South Africa with 84 52m Throw

खेल : नीरज ने जीत के साथ सत्र का आगाज किया

भारत के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में पॉट इनविटेशनल ट्रैक स्पर्धा जीतकर सत्र की शुरुआत की। उन्होंने 84.52 मीटर की दूरी नापी। वह डौव स्मिट से आगे रहे, जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
खेल : नीरज ने जीत के साथ सत्र का आगाज किया

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पॉट इनविटेशनल ट्रैक स्पर्धा जीतकर सत्र का शानदार आगाज किया। उन्होंने बुधवार को वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर प्रतियोगिता में 84.52 मीटर की दूरी नापी। वह छह खिलाड़ियों के बीच चले मुकाबले में शीर्ष पर रहे। नीरज दक्षिण अफ्रीका के डौव स्मिट (82.44 मीटर) से आगे रहे। भारतीय खिलाड़ी का प्रदर्शन हालांकि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर से कम था। जबकि स्मिट अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 83.29 मीटर के करीब पहुंच गए। नीरज और स्मिट ने ही स्पर्धा में 80 मीटर की दूरी पार की। दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य खिलाड़ी डंकन रॉबर्टसन (71.22 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे। नीरज अपने नए कोच चेक गणराज्य के जान ज़ेलेजनी की निगरानी में पोटचेफस्ट्रूम में अभ्यास कर रहे हैं। ज़ेलेजनी तीन बार के ओलंपिक चैंपियन और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। नीरज 16 मई को दोहा डायमंड लीग में एलीट प्रतियोगिताओं में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें