खेल : गजनफर की जगह मुजीब मुंबई की टीम में
मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। गजनफर चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। मुजीब ने 300 से अधिक टी-20 मैच खेले हैं और वह 17 साल...

मुंबई, एजेंसी। अफगानिस्तान के अल्लाह गजनफर की जगह पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रविवार को उन्हीं के देश के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को दो करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। गजनफर चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। अफगानिस्तान के हाल के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान गजनफर को चोट लगी थी। मुंबई ने कहा, हम गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है। मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला। मुजीब ने 300 से अधिक टी-20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं। मुंबई ने नीलामी में गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।