Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Indians Cape Town Reach SA20 Final for the First Time

खेल : क्रिकेट - एसए20 : मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार फाइनल में

एसए20 : मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार फाइनल में गक्बेरहा। मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - एसए20 : मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार फाइनल में

एसए20 : मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार फाइनल में गक्बेरहा। मुंबई इंडियंस केपटाउन पहली बार एसए20 लीग के फाइनल में पहुंच गई है। उसने मंगलवार को पहले क्वालीफायर में पार्ल रॉयल्स को 39 रन से हरा दिया। दूसरे क्वालीफायर पार्ल रॉयल्स का सामना गुरुवार को दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा। फाइनल शनिवार को वांडरर्स पर खेला जाएगा। टॉस हार एमआई केपटाउन ने रासी वान डर डुसेन (40 रन) और रियान रिकेलटन (44 रन) की शानदार पारियों के दम पर चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गई। मुंबई की यह लगातार पांचवीं जीत थी जबकि रॉयल्स को अपनी हार की हैट्रिक का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें