खेल : निकोल मुंबई इंडियंस के क्षेत्ररक्षण कोच
मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए निकोल बोल्टन को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया है। डब्ल्यूपीएल 14 फरवरी को वडोदरा में शुरू होगा। निकोल पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और एडिलेड...

मुंबई, एजेंसी। मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर निकोल बोल्टन को शुक्रवार को अपना क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया। डब्ल्यूपीएल 14 फरवरी को वडोदरा में शुरू होगा। निकोल इससे पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए सहायक कोच के रूप में काम कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस में वह मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स के साथ काम करेंगी। निकोल ने महिला क्रिकेट में 50 वनडे, तीन टेस्ट मैच और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह वनडे पदार्पण पर शतक बनाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।